सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chaitra Navratri begins today, worship of the Mother Goddess will take place during three auspicious yogas.

Kaushambi News: चैत्र नवरात्र आज से, तीन शुभ योग में होगी मां की आराधना

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 19 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri begins today, worship of the Mother Goddess will take place during three auspicious yogas.
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की शुरुआत बृहस्पतिवार से घटस्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा से आरंभ होगी। नवरात्र के नौ दिनों तक श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत तीन विशेष शुभ योग में हो रही है।
Trending Videos

हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत तीन विशेष शुभ योग शुक्ल योग, ब्रह्म योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रही है। शुक्ल योग में पूजा-पाठ, व्रत, जप और धार्मिक कार्य करने से विशेष पुण्य मिलता है। वहीं, ब्रह्म योग में अध्ययन, मंत्र साधना, ध्यान और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन विशेष फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्र के पहले दिन देवी की पूजा के साथ-साथ कलश स्थापित भी किया जाता है। यह बेहद शुभ और सुख-सौभाग्य लेकर आता है। बृहस्पतिवार को पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 बजे से सुबह 7:43 बजे तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। वहीं 26 मार्च को अष्टमी व 27 नवमी को कन्या पूजन किया जाएगा।
व्रत का पारण कब होगा
पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री ने बताया कि 27 मार्च को दोपहर 12:02 बजे तक नवमी तिथि रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। लिहाजा 27 मार्च को दोपहर 12:02 के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed