{"_id":"69bc469e7969ff0d1d03da64","slug":"crowd-of-devotees-gathered-at-kada-dham-on-the-first-day-of-navratri-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-138311-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नवरात्र के पहले दिन कड़ा धाम में उपड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नवरात्र के पहले दिन कड़ा धाम में उपड़ी भक्तों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा स्थित झारखंडी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। स्श्रो
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को कड़ा स्थित मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्र मेले की शुरुआत के साथ ही सुबह से भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में दिखाई दीं। 19 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले नवरात्र मेले के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
भोर में करीब चार बजे से ही श्रद्धालु कड़ा धाम के विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचने लगे थे। कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, हनुमान घाट, गुजराती घाट, वृंदावन घाट, अकबरपुर घाट और असतपुर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर परिसर में दिन भर जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दूर-दूर से आए श्रद्धालु कतारों में लगकर मां के दर्शन करते रहे।
शीतला धाम मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा उर्फ टिंकू पंडा ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर परिसर में वालंटियरों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी।
उधर पश्चिमशरीरा क्षेत्र स्थित झारखंडी देवी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किए मां शीतला के दर्शन
जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह कड़ा धाम पहुंचकर मां शीतला के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। पंडा समाज के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडा उर्फ टिंकू पांडा ने उन्हें पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़, क्षेत्राधिकारी सिराथू संतोष सिंह आदि रहे।
Trending Videos