{"_id":"63c7006ad3ebdc3a122f653a","slug":"demonstration-on-feeding-tehri-to-children-daily-kaushambi-news-ald350733245-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मिड-डे-मील की खराब गुणवत्ता पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मिड-डे-मील की खराब गुणवत्ता पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा
विज्ञापन
दमद का पुरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक।
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा। मिड-डे-मील गुणवत्ता परक और मेन्यू के हिसाब से न बनने पर नाराज अभिभावकों ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय दमद का पूरा का घेराव और प्रदर्शन किया। बीएसए ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
नगर पंचायत क्षेत्र के इस प्राथमिक विद्यालय में दमद का पूरा व आसपास के कई मोहल्लों के 149 बच्चे पढ़ते हैं। दमद का पूरा निवासी राजू, फूलचंद्र, संतोष कुमार, राजाराम, अशोक कुमार, गुड्डू समेत अन्य अभिभावक सुबह स्कूल पहुंचे। लोगों ने स्कूल में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया और एमडीएम बनवाने में अनियमितता का आरोप लगाया।
अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं दिया जाता। बच्चों को रोज तहरी ही खिलाई जा रही है। विद्यालय में जहां बच्चों को खेलने कूदने की जगह थी, वहां सब्जी बोआ दी गई है। एमडीएम में प्रयोग की जाने वाली सब्जियों व मसालों की गुणवत्ता भी निम्न स्तर की रहती है। लोगों ने कहा कि कई बार इसे लेकर प्रधानाध्यापक ब्रजरानी से शिकायत की गई। फिर भी सुधार नहीं हुआ।
वही बीएसए प्रकाश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी सरसवां को जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
Trending Videos