सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fighting back from her in-laws, Manju Devi built her own business.

Kaushambi News: ससुराल के तानों से लड़कर मंजू देवी ने खड़ा किया अपना कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 17 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fighting back from her in-laws, Manju Devi built her own business.
मंजू देवी
विज्ञापन
सिराथू तहसील के कैंमा गांव की मंजू देवी ने संघर्ष, हौसले और मेहनत के दम पर अपनी जिंदगी की तस्वीर बदल दी। कभी ससुरालियों के तानों और आर्थिक तंगी से जूझने वाली मंजू आज न सिर्फ आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उन्हें भी रोजगार से जोड़ रही हैं।
Trending Videos

सरसों के तेल के कारोबार से मजबूत हुई मंजू अब दूसरों की मदद करने में भी पीछे नहीं हटतीं। उनका कहना है कि जब भी कोई जरूरतमंद उनके पास आता है, वह अपनी क्षमता के अनुसार उसकी सहायता जरूर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजू देवी बताती हैं कि जब उन्होंने वर्ष 2020 में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम शुरू किया था, तब ससुराल के लोग उन्हें ताने देते थे और बाहर जाकर काम करने से मना करते थे। हालांकि, उनके पति शुरू से ही उनके साथ मजबूती से खड़े रहे और हर मुश्किल में उनका साथ दिया।
मंजू अगस्त 2020 का वह दौर याद कर भावुक हो जाती हैं, जब उन्हें महज 10 रुपये में पूरा महीना गुजारना पड़ा था। आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। मंजू की सफलता को देखकर वही ससुराल वाले अब उनकी सराहना करते हैं और हर कदम पर सहयोग भी करते हैं।
मंजू देवी ने बताया कि चार महीने पहले उन्होंने समूह के माध्यम से दोना-पत्तल बनाने की मशीन भी खरीदी है, जिसकी शुरुआत जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed