सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gas cylinder shortages have led to increased demand and prices for induction cookers.

Kaushambi News: गैस सिलिंडर की किल्लत से बढ़ी इंडक्शन की मांग और कीमतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder shortages have led to increased demand and prices for induction cookers.
इलेक्ट्राॅनिक की दुकान पर रखा इंडक्शन चूल्हा- संवाद
विज्ञापन
ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। इसका असर अब स्थानीय बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति न होने से जिले के बाजारों में इलेक्ट्रिक इंडक्शन की मांग और कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।
Trending Videos


स्थानीय इलेक्ट्रिकल बाजार के व्यापारियों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से इंडक्शन की बिक्री में 35 से 45 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां दुकानों पर रोजाना चार से पांच इंडक्शन बिकते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 12 से 15 तक पहुंच गई है। मांग बढ़ने के साथ ही कीमतों में भी 300 से 700 रुपये तक का इजाफा हो गया है। पहले 1800 रुपये में मिलने वाला मॉडल अब 2300 से 2500 रुपये में बिक रहा है। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में चुनिंदा कंपनियों के इंडक्शन की मांग है। कई दुकानों पर स्टॉक खत्म होने की स्थिति बन रही है और व्यापारी नए ऑर्डर देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बोले- अचानक बढ़ गई मांग
सिराथू बाजार के दुकानदार शुभम कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर न मिलने की वजह से लोग तेजी से इंडक्शन की ओर रुख कर रहे हैं। उनके मुताबिक पहले इंडक्शन की बिक्री सीमित थी, लेकिन अब ग्राहक बिजली के इस उपकरण को खरीद रहे हैं।
सिलिंडर से सस्ता पड़ रहा इंडक्शन पर खाना बनाना
ग्राहक छाया केसरवानी ने बताया कि गैस सिलिंडर की कीमत 900 से 1000 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे घरेलू बजट पर असर पड़ा है। ऐसे में कई परिवारों ने इंडक्शन पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। जो किफायती है।

इलेक्ट्राॅनिक की दुकान पर रखा इंडक्शन चूल्हा- संवाद

इलेक्ट्राॅनिक की दुकान पर रखा इंडक्शन चूल्हा- संवाद

इलेक्ट्राॅनिक की दुकान पर रखा इंडक्शन चूल्हा- संवाद

इलेक्ट्राॅनिक की दुकान पर रखा इंडक्शन चूल्हा- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed