सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi An innocent girl died due to electric shock at her maternal grandparents' house

Kaushambi : ननिहाल में करंट से मासूम बच्ची की मौत, पूजा समारोह की खुशियां मातम में बदली

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 May 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव में पूजा समारोह के दौरान करंट लगने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता समेत ननिहाल पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।

Kaushambi An innocent girl died due to electric shock at her maternal grandparents' house
करंट लगने से बच्ची की मौत। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव में पूजा समारोह के दौरान करंट लगने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता समेत ननिहाल पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।



जानकारी के अनुसार कड़ाधाम थाना क्षेत्र के भंडापुर गांव निवासी आयुष सिंह अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी पल्लवी के साथ बच्ची के मामा के घर पूरब शरीरा आए थे। यहां घर में गया जी की पूजा और भंडारे का आयोजन चल रहा था। पूजा-अर्चना के लिए घर के बाहर टेंट लगाया गया था और उसमें बिजली की लाइटें व अन्य उपकरण लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब चार बजे टेंट में लगे पाइप में अचानक करंट उतर आया। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम पल्लवी टेंट के पास पहुंच गई और पाइप की चपेट में आ गई। करंट लगते ही बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार के लोग उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


मासूम की मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। कुछ देर पहले तक घर-आंगन में खेल रही बच्ची की मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों का कहना है कि पूजा और भंडारे की तैयारियों के दौरान बिजली के तार और उपकरण लगाए गए थे, इसी बीच टेंट के पाइप में करंट उतरने से यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed