सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Navratri: Sacrifice is prohibited at the Shaktipeeth of Kada Dham

नवरात्र : कड़ा धाम की शक्तिपीठ पर वर्जित है बलि

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 19 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Sacrifice is prohibited at the Shaktipeeth of Kada Dham
माता शीतला की मूर्ति। संवाद
विज्ञापन
आस्था, परंपरा और विशिष्ट मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध कड़ा धाम स्थित शीतला माता मंदिर में आज से नवरात्र में खास धार्मिक विधि-विधान और अनुशासन के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी। यहां न तो किसी प्रकार की बलि दी जाती है और न ही नारियल फोड़ने की अनुमति है।
Trending Videos

मंदिर के मुख्य पुजारी टिंकू पंडा ने बताया कि धाम में शीतला माता वैष्णवी स्वरूप में विराजमान हैं। यहां भेड़-बकरे की बलि नहीं दी जाती बल्कि उसे वहीं जीवित छोड़ दिया जाता है। नारियल फोड़ना और नींबू काटना भी एक प्रकार की बलि मानी जाती है। इसलिए यह वर्जित है। खड़ा नारियल और पूरा नींबू ही चढ़ाया जाता है। यही परंपराएं इस धाम को आस्था का एक अलग और पवित्र स्वरूप प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवरात्र के पहले दिन भोर चार बजे गंगा स्नान के साथ आरती शुरू होगी। इसके बाद मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना का क्रम प्रारंभ होगा। सुबह 6:15 बजे से 7:15 बजे के बीच कलश स्थापना की जाएगी, जिसमें गंगाजल से भरे घड़े में गंगा की बालू और खेतों की मिट्टी मिलाकर जौ डाले जाते हैं।
पूजन के दौरान माता को लाल चुनरी और फूल अर्पित किए जाएंगे और हलवा-पूरी का भोग लगाया जाएगा। दोपहर 11 बजे से 12:30 बजे तक भोग आरती होगी, इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। रात 9 बजे फिर से आरती के साथ दिनभर के अनुष्ठान पूरे होंगे।

माता शीतला की मूर्ति। संवाद

माता शीतला की मूर्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed