सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sir, please save me or else my son will kill me and my husband.

Kaushambi News: साहब, मुझे बचा लीजिए नहीं तो मेरा बेटा मुझे व मेरे पति को मार डालेगा

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 04 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sir, please save me or else my son will kill me and my husband.
विज्ञापन
साहब मेरा छोटा बेटा अपने नाम जबरन खेत बैनामा कराना चाह रहा है। मना करने पर उन्हें (पति-पत्नी) लाठी से मारता है। इतना ही नहीं बड़े बेटे को घर से भगाने के बाद अब उन्हें भी घर से निकाल दिया है। यह बातें बैशकांटी गांव की अनारकली पत्नी दस्सू सरोज ने पुलिस अधीक्षक को रोते हुए बताया।
Trending Videos

एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अनारकली ने बताया कि साहब हमें डर लग रहा है कि किसी दिन वह हमारी हत्या न कर दे। अनारकली ने बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। छोटा बेटा दुर्योधन व बहू दुखली जबरन खेत बैनामा करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। मना करने गाली-गलौज व मारपीट करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनारकली का आरोप है कि 20 अप्रैल को 10 बजे रात को उसको व उसके पति को दुर्योधन ने जान से मारने की नियत से लाठी डंडा से मारने लगे। अनारकली के चिल्लाने पर आसपास के लोग आकर बीच बचाव किया। अनारकली पति के साथ घर छोड़कर जान बचाकर बाहर रहती है। आरोप है कि शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed