{"_id":"698ce67c51a6013f740370f9","slug":"six-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-doubling-the-amount-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-136378-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगे छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगे छह लाख
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला से छह वर्ष पहले रकम दोगुनी करने का झांसा देकर पड़ोसी व उसके सहयोगी ने छह लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि दोनों ने फर्जी कंपनी के दो पॉलिसी बॉन्ड थमाकर विश्वास में लिया था। अवधि पूरी होने पर पैसा मांगने पर ठगी का खुलासा हुआ। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता हीरामनी निवासी वार्ड 16 अंबाहा ने पुलिस को बताया कि उसके पति रामबरन पटेल टीबी से पीड़ित थे। इलाज के लिए कीमती जमीन बेचनी पड़ी। शेष बचे छह लाख रुपये बैंक खाते में जमा थे। इसकी जानकारी पड़ोसी शिवबरन सिंह को हो गई। आरोप है कि उसने सहयोगी रामप्रकाश निवासी देवराजपुर, थाना सुल्तानपुर घोष, जिला फतेहपुर के साथ मिलकर साजिश रची और रकम बीमा कंपनी में निवेश करने का लालच दिया।
कहा गया कि 27 अक्तूबर 2015 को जमा की गई रकम छह साल बाद 27 अक्तूबर 2021 को 12 लाख रुपये होकर वापस मिलेगी, जिससे बेटियों की शादी हो सकेगी। झांसे में आकर पीड़िता ने आरटीजीएस के माध्यम से छह लाख रुपये रामप्रकाश के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बदले में तीन-तीन लाख रुपये के दो पॉलिसी बॉन्ड सर्वजना कार्पोरेशन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के नाम से दिए गए, जिनका कॉर्पोरेट कार्यालय सेक्टर 20बी, अजरोंडा चौक, फरीदाबाद दर्शाया गया।
समय पूरा होने पर जब पीड़िता ने रुपये मांगे तो टालमटोल की गई। बाद में दो लाख रुपये का चेक दिया गया, जबकि शेष रकम मांगने पर धमकी दी जाने लगी। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos