सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teacher accuses BRC clerk of indecency

Kaushambi News: शिक्षिका ने बीआरसी लिपिक पर लगाया अभद्रता का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 12 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teacher accuses BRC clerk of indecency
विज्ञापन
मूरतगंज ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने चायल बीआरसी में तैनात लिपिक पर अभद्रता का आरोप लगाया है। अध्यापिका ने बीईओ चायल से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। सहायक अध्यापिका के मुताबिक जून 2025 में उनका स्थानांतरण चायल ब्लाॅक से मूरतगंज ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय में हुआ था। हालांकि, उनकी सेवा पुस्तिका अब तक चायल खंड शिक्षा कार्यालय में ही लंबित है। सेवा पुस्तिका मूरतगंज बीआरसी भिजवाने के लिए उन्होंने सितंबर 2025 से कई बार मौखिक और लिखित रूप से लिपिक से संपर्क किया, लेकिन चार माह से वह लगातार टालमटोल कर रहा है। आरोप है कि बुधवार को सेवा पुस्तिका भेजने के संबंध में बात करने पर लिपिक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए साफ मना कर दिया और आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। पीड़िता ने बताया कि सेवा पुस्तिका के अभाव में उनका वेतन लंबित है। उन्होंने आरोपी लिपिक के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हिना सिद्दीकी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed