{"_id":"69f65836662b75d95b0ecba1","slug":"somewhere-teachers-are-missing-somewhere-studies-are-going-on-in-the-mdm-shed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1011-140633-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कहीं शिक्षक गायब, कहीं एमडीएम शेड में चल रही पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कहीं शिक्षक गायब, कहीं एमडीएम शेड में चल रही पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 03 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
नेवादा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय जवई में फैली गंदगी और कूड़े का ढेर। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की जमीनी हकीकत शिक्षा व्यवस्था की गंभीर तस्वीर पेश कर रही है। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में शनिवार को कंपोजिट विद्यालय जवई, प्राथमिक विद्यालय पिपरहटा और उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरनेर में कहीं शिक्षक बिना सूचना के नदारद रहे तो कहीं बच्चे एमडीएम शेड के नीचे बैठकर पढ़ाई करते मिले।
कंपोजिट विद्यालय जवई : परिसर में गंदगी, सफाईकर्मी नदारद
सुबह 8:30 बजे कंपोजिट विद्यालय जवई में 167 बच्चों के नामांकन के सापेक्ष 91 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय भवन और रंगाई-पुताई ठीक-ठाक दिखी, बिजली कटौती के बावजूद इनवर्टर से पंखे चल रहे थे। लेकिन पूरे परिसर में गंदगी फैली थी। प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह जैसल ने बताया कि गांव में तैनात सफाईकर्मी न होने से स्कूल की सफाई प्रभावित है।
प्राथमिक विद्यालय पिपरहटा : प्रधानाध्यापक और शिक्षक अनुपस्थित
प्राथमिक विद्यालय पिपरहटा में कुल 62 बच्चों का नामांकन है, लेकिन उस समय प्रधानाध्यापक वीके राय और सहायक अध्यापक अशोक सिंह अनुपस्थित मिले। कक्षा पांच को सहायक अध्यापक दीपक प्रजापति, कक्षा एक में शिक्षामित्र अन्नू और कक्षा दो में शिक्षामित्र समला पढ़ा रहे थे, जबकि कक्षा तीन और चार के बच्चे एक साथ बैठकर शोर मचा रहे थे। सुबह 9:04 बजे प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरनेर : तीन साल से एमडीएम शेड में पढ़ाई
उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरनेर की स्थिति सबसे चिंताजनक मिली। कक्षा छह, सात और आठ के 43 बच्चे पिछले तीन वर्षों से एमडीएम शेड के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। वर्ष 2023 में जर्जर भवन ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन अब तक नया भवन नहीं बन सका। विद्यालय में केवल एक शिक्षिका चांदनी बेगम तैनात हैं। स्कूल में शौचालय, हैंडवाश यूनिट, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।
पिपरहटा स्कूल का दोपहर एक बजे निरीक्षण किया गया। सहायक अध्यापक अशोक सिंह को अनुपस्थित किया गया है। प्रधानाध्यापक वीके राय ने मौखिक रूप से बताया कि वह बच्चों को बुलाने गए थे, लेकिन उनकी बात संदेहास्पद लगी। उनसे भी लिखित स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। बिरनेर उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जल्द बनवाया जाएगा। अन्य स्कूलों की कमियां भी लगातार निरीक्षण कर दूर कराई जा रही हैं। - बृजेश सिंह, बीईओ नेवादा।
Trending Videos

नेवादा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय जवई में फैली गंदगी और कूड़े का ढेर। संवाद- फोटो : 1