{"_id":"63c854127e37a746cc4f10dd","slug":"students-create-ruckus-in-college-during-llb-exam-kaushambi-news-ald3507855144-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एलएलबी की परीक्षा के दौरान कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एलएलबी की परीक्षा के दौरान कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन
कोइलहा स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रकाश महाविद्यालय में हंगामा करते एलएलबी के छात्र
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। संदीपन घाट कोतवाली इलाके के काजीपुर जुनैदपुर स्थित शहीद कैप्टन डिग्री कॉलेज में बुधवार को एलएलबी की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। देर से प्रश्न पत्र देने और समय से पहले उत्तर पुस्तिका लेने पर परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलपति से वार्ता के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया।
शहीद कैप्टन डिग्री कॉलेज में बुधवार को प्रथम पाली में एलएलबी के पहले सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज परिसर में ही छात्र हंगामा करने लगे। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया कि साढ़े नौ बजे से परीक्षा शुरू होकर साढ़े 11 बजे तक होनी थी। इसके विपरीत स्कूल प्रबंधन ने 9:50 मिनट पर प्रश्न पत्र छात्रों को दिया और 11 बजे उत्तर पुस्तिका छीन लिया। समय कम मिलने से छात्रों के कई प्रश्न लिखने से छूट गए। इसी बात को लेकर आक्रोशित छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया।
इसकी सूचना मिलने के बाद पहुंची संदीपन घाट थाने की पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। स्कूल प्रबंधन ने भी कुलपति को पत्र के माध्यम से अवगत कराकर नंबर दिलाने का आश्वासन छात्रों को दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक गुप्ता का कहना है कि समय को लेकर छात्र हंगामा कर रहे थे। उन्हें शांत करा दिया गया था। कालेज प्रबंधन को भी नियम के अनुसार परीक्षा आयोजित कराने की हिदायत दी गई है।