सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The wedding hall will be built at a cost of Rs 1.17 crore, and the BJP district president performed the groundbreaking ceremony.

Kaushambi News: 1.17 करोड़ की लागत से बनेगा बरात घर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 04 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The wedding hall will be built at a cost of Rs 1.17 crore, and the BJP district president performed the groundbreaking ceremony.
बरात घर की जमीन पूजन करते जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या व अन्य। स्रोत: पार्टी मीडिया सेल
विज्ञापन
विधानसभा मंझनपुर के ग्राम पंचायत टेंवा में रविवार को 1.17 करोड़ रुपये की लागत से बरात घर बनेगा। रविवार को बरात घर का भूमि पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि यह बरात घर केवल एक भवन नहीं बल्कि क्षेत्र की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और जनसुविधा का प्रतीक बनेगा। सरकार की प्राथमिकता हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और यह परियोजना उसी संकल्प का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी, निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी, ग्राम प्रधान अवनीश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed