{"_id":"69b45f5bf00cce2d240f784a","slug":"thousands-bowed-their-heads-in-prostration-praying-for-the-progress-of-the-country-kaushambi-news-c-261-1-kmb1007-137967-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सजदे में झुके हजारों सिर, मुल्क की तरक्की की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सजदे में झुके हजारों सिर, मुल्क की तरक्की की मांगी दुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान की आखिरी जुमे पर हजारों लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। सभी ने मुल्क की तरक्की और कामयाबी की दुआ मांगी। इस दौरान जामा मस्जिद व अन्य मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
शुक्रवार को मंझनपुर जामा मस्जिद में सबसे ज्यादा नमाजी पहुंचे। दोपहर एक बजे के बाद नमाज से पहले जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मो.अकबर एहसानी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रमजान- उल-मुबारक माह में अल्लाह अपनी बेशुमार रहमतें और बरकतें अपने बंदों पर लुटाता है। हर साहिबे निसाब पर ढाई फीसदी जकात निकालना फर्ज है। आखिर में वतन की खुशहाली तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ हुई।
-- -- -- -- -
चरवा क्षेत्र की 17 मस्जिदों में अदा की गई नमाज
जुमे के मौके पर चरवा थाना क्षेत्र की 17 मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
Trending Videos