सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Water coolers become showpieces... people's throats are drying up in the heat

Kaushambi News: वाटर कूलर बने शोपीस... गर्मी में लोगों के सूख रहे हलक

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 19 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Water coolers become showpieces... people's throats are drying up in the heat
प​श्चिमशरीरा ​​स्थित सब्जी मंडी में ​स्थित जगह से वाटर कूलर गायब।  संवाद
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ जिले में पेयजल का संकट गहराने लगा है, जबकि लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हैं। मंझनपुर नगर पालिका की ओर से डेढ़ साल पहले 14 स्थानों पर वाटर कूलर लगाने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अब तक कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
Trending Videos

पश्चिमशरीरा कस्बे में तकरीबन चार साल पहले तीन स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलरों में से वर्तमान में केवल एक ही चालू है, बाकी सभी खराब पड़े हैं। कूलर के आसपास गंदगी और काई जमी हुई है, जिससे लोगों को पानी पीने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत सिराथू के 11 वार्डों में बस स्टॉप, टैक्सी स्टैंड सहित 14 स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए थे, लेकिन मंझनपुर रोड स्थित कूलर पिछले एक साल से खराब है। इसी तरह सरायअकिल कस्बे के मेला मैदान, आदर्श तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड और गुड़ मंडी में वाटर कूलर खराब पड़े हैं।
फकीराबाद स्थित इमामबाड़ा के पास लगा कूलर रिपेयरिंग के लिए ले जाया गया, लेकिन वापस नहीं लगाया गया। वहीं, बस अड्डा परिसर के पास का कूलर गायब हो गया है।
:: रोडवेज बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए दो वाटर कूलर लगाए गए थे, लेकिन दोनों पिछले एक साल से खराब हैं। एक की मशीन रिपेयरिंग के लिए गई थी, जो अब तक वापस नहीं आई। - संदीप कुमार, सरायअकिल
:: सिराथू नगर पंचायत के मंझनपुर रोड स्थित प्राइवेट बस स्टॉप के पास लगा वाटर कूलर एक साल से खराब है। राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। प्रशासन को इसे जल्द ठीक कराना चाहिए। - सुशील पांडेय, सिराथू।
:: मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह वाटर कूलर लगे हैं, लेकिन ज्यादातर वाटर कूलरों की टोटी में अभी तक पानी नहीं आ रहा है। गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। - लवकुश गौतम, मंझनपुर।
:: पश्चिमशरीरा नगर पंचायत स्थित सब्जी मंडी में लगा वाटर कूलर वर्षों से खराब पड़ा है। क्षेत्र के नगर पंचायत के अंतर्गत आने के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया गया। - गरिमा कौशल, पश्चिमशरीरा।
नगर पालिका एवं पंचायत क्षेत्रों में लगे खराब वाटर कूलर को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित अधिशाषी अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। -शालिनी प्रभाकर, एडीएम

पश्चिमशरीरा स्थित सब्जी मंडी में स्थित जगह से वाटर कूलर गायब।  संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed