{"_id":"69bc4872cae176e2f408dec4","slug":"womans-jewellery-stolen-while-travelling-in-auto-fir-lodged-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-138332-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ऑटो में सफर के दौरान महिला के जेवरात चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ऑटो में सफर के दौरान महिला के जेवरात चोरी, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बहन के घर जा रही एक महिला के बैग से ऑटो में अज्ञात महिलाओं ने जेवरात चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, बांदा जनपद के बबेरू अलिहा निवासी माना सिंह का आरोप है कि वह 11 मार्च को रोडवेज बस से ओसा चौराहे पर उतरी थीं। वहां से वह प्रयागराज के कादिलपुर स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए ऑटो में बैठीं। उनके पास दो बैग थे, जिनमें एक छोटे पर्स में मंगलसूत्र व अन्य सोने के जेवर रखे थे।
पीड़िता के अनुसार ऑटो में उनके दोनों तरफ बैठी दो महिलाएं चपरी आम चौराहे पर उतर गईं। इसी बीच महिलाओं ने गहने चोरी कर लिया। बहन के घर पहुंचकर जब उसने बैग देखा तो जेवरात गायब मिले और बैग की चेन खुली थी।
इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Trending Videos