{"_id":"69f7a1492b35fc45750b1b2a","slug":"youths-beaten-for-refusing-to-drink-alcohol-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-140706-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शराब पीने से मना करने पर युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शराब पीने से मना करने पर युवकों को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 04 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर गांव में शनिवार शाम शराब पीने से मना करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। नशे में धुत युवकों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी पिंटू कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार शाम एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए बहादुरपुर गांव गया था।
इसी दौरान वह स्कूल की ओर लघुशंका करने चला गया। स्कूल गेट के पास तीन युवक शराब पी रहे थे। पिंटू ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने पिंटू की पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी महेंद्र को भी पीटा।
Trending Videos