सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   22-Year-Old Killed In Tractor-Trolley Collision In Kushinagar Turkpatti, Was Taking Cousin For Exam

बुआ के बेटे को परीक्षा दिलाने निकला था:ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए 22 साल के अनुज की मौत, परिवार में कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 25 May 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सिकटा निवासी 22 वर्षीय अनुज कुमार सिंह उर्फ बादल अपने बुआ के घर नकटहा बसडीला गए थे। वहां से सोमवार की सुबह स्कूटी से वे बुआ के लड़के को परीक्षा दिलाने तुर्कपट्टी की तरफ जा रहा था। अभी वे बलडीहां गांव के पास पहुंचे ही थे कि मिट्टी लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

22-Year-Old Killed In Tractor-Trolley Collision In Kushinagar Turkpatti, Was Taking Cousin For Exam
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नकटहा बसडीला-बलडीहां मार्ग पर सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों की सूचना पर आए परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

Trending Videos


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सिकटा निवासी 22 वर्षीय अनुज कुमार सिंह उर्फ बादल अपने बुआ के घर नकटहा बसडीला गए थे। वहां से सोमवार की सुबह स्कूटी से वे बुआ के लड़के को परीक्षा दिलाने तुर्कपट्टी की तरफ जा रहा था। अभी वे बलडीहां गांव के पास पहुंचे ही थे कि मिट्टी लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी पर पीछे बैठे युवक को हल्की चोट आई है। मौजूद लोगों की सूचना पर आए परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर घटना स्थल पर गई पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को थाने ले गई।

पुलिस ने अनुज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुज दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। उनके पिता रोजी रोटी के सिलसिले में विदेश रहते हैं। उनके मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed