सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2,900 Liters of Diesel Found Short at Buddha Petrol Pump

Kushinagar News: बुद्धा पेट्रोल पंप पर कम मिला 2900 लीटर डीजल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
2,900 Liters of Diesel Found Short at Buddha Petrol Pump
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। शनिवार देर रात हाईवे से होकर बिहार भेजे जा रहे डीजल भरे टैंकर मामले की जांच में तमकुहीराज थाना क्षेत्र हाईवे के लतवा मुरलीधर स्थित बुद्धा फिलिंग स्टेशन (बीपीसीएल) पर 2900 लीटर डीजल कम मिला है।
Trending Videos

जांच टीम ने सोमवार को उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट भेज दी है। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास शनिवार की देर रात डीजल भरा एक टैंकर लावारिस हालात में खड़ा मिला। अधिक समय तक लावारिस हालात में डीजल भरे टैंकर को खड़ा देख मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तमकुहीराज पुलिस को दी। डीजल भरा टैंकर राजस्व का चूना लगा बिहार भेजा जा रहा था।
डीजल से भरा टैंकर खड़ा होने की सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लावारिस हाल में खड़े डीजल से भरे टैंकर को कब्जे में ले लिया।
टैंकर का चालक गायब मिला। पुलिस ने मामले की जानकारी एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा को दी। बिहार नंबर लगे टैंकर से जुड़े फोटो व वीडियो सोशल साइट पर वायरल होने लगा। वायरल फोटो व वीडियो में करीब तीन हजार लीटर क्षमता वाला टैंकर हाईवे के एक पेट्रोल पंप पर नियमित आता-जाता रहा है। रविवार को प्रारंभिक जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टैंकर किस पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बिहार भेजा जा रहा था।
सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय के निर्देश के बाद मामले की निष्पक्ष जांच के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पडरौना राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक पडरौना बैद्यनाथ सिंह व पूर्ति निरीक्षक तमकुहीराज राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन सदस्यों की टीम मामले की जांच के लिए तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे के लतवा मुरलीधर स्थित बुद्धा फिलिंग स्टेशन पहुंची। कई घंटो की जांच व स्टॉक मिलान के बाद पेट्रोल पंप संचालक करीब 2900 लीटर डीजल का कम मिला। इसकी रिपोर्ट टीम ने अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
पूर्ति निरीक्षक तमकुहीराज राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गईं है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed