फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A 'Harmony Pledge Campaign' will be conducted on the occasion of Sant Ravidas Jayanti.

Kushinagar News: संत रविदास की जयंती पर चलेगा समरसता संकल्प अभियान

Tue, 28 Jul 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A 'Harmony Pledge Campaign' will be conducted on the occasion of Sant Ravidas Jayanti.
पडरौना। भाजपा कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में संत रविदास की 650वीं जयंती 29 जुलाई से 20 फरवरी तक समरसता संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि संत रविदास ने जाति-पात और समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध कर समाज सुधार का संदेश दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मौके पर संत रविदास मंदिर में सामूहिक दीप प्रज्ज्लन किया जाएगा। जिन मंडलों में गुरु रविदास मंदिर नहीं है, वहां किसी मंदिर में समरसता दीप अभियान का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक आरती, गुरु बाड़ी, पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प एवं अन्य स्थानीय धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को जिला संयोजक नामित कियागया।
विज्ञापन

बैठक को सदर विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र आदि ने संबाेधित किया। संचालन विश्वरंजन आनंद ने किया। एनपी कन्नौजिया, रमेशचंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीमा गुप्ता, प्रवीण गुंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed