फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband stabbed to death in front of wife; FIR registered.

Kushinagar News: पत्नी के सामने चाकू गोदकर पति की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 28 Jul 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Husband stabbed to death in front of wife; FIR registered.
हिरालाल की मौत के सुचना पर जुटी भीड़ व पहुंची पुलिस ।संवाद
गोड़रिया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम पचरुखिया के टोला धानुक निवासी युवक की सोमवार दोपहर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी युवक अपने साथियों के साथ भाग निकला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और फारेंसिक टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर एक नामजद और अन्य अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की जांच में वादी और आरोपी के बीच अवैध संबंध का मामला सामने आया है। पुलिस ने पत्नी और आरोपी शहजाद को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

धानुक टोला निवासी हीरालाल (32) विदेश जाने के लिए रविवार को घर से निकले थे लेकिन वह रात में पडरौना शहर में ही कहीं रुक गए। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे हीरालाल ने विदेश जाने की जगह पत्नी ममता देवी को फोन कर घर लौटने की सूचना दी। पत्नी ममता देवी पति को रिसीव करने पडरौना गईं। दाेनों घर लौट रहे थे। आरोप है कि सिसवा गंडक नहर पर प्राथमिक विद्यालय के पास पहले से घात लगाए बैठे शहजाद और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर हीरालाल की हत्या कर दी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। किसी ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई कुबेरस्थान पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच के साक्ष्य जुटाई। परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस की जांच में पता चला है कि हीरालाल की पत्नी से आरोपी शहजाद का अवैध संबंध था। सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस हीरालाल की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-अवैध संबंध में युवक की रास्ते में चाकू गोदकर हत्या की गई है। पत्नी की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। अब तक की जांच में पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिली है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी शहजाद का हीरालाल के घर आना-जाना था। -राकेश प्रताप सिंह, सीओ पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed