{"_id":"6a46cd12014bd8c43d02a6d2","slug":"acting-on-a-court-order-the-police-attached-the-house-of-a-cow-smuggler-in-haryana-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-162998-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हरियाणा में की गो तस्कर के मकान की कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हरियाणा में की गो तस्कर के मकान की कुर्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जिले में गो तस्करी और संगठित अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। तरयासुजान पुलिस ने गोहत्या निषेध अधिनियम के फरार अंतरप्रांतीय गो तस्कर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने हरियाणा के करनाल जिले में अभियुक्त के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त बलकार सिंह निवासी गोरगढ़, थाना बुटाना, जिला करनाल के खिलाफ तरयासुजान थाने में वर्ष 2022 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। बार-बार नोटिस के बाद भी जब न्यायालय व पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुआ तो, न्यायालय ने उसके खिलाफ धारा-83 के तहत कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया। न्यायालय के आदेश पर सीओ जयंत कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस की मदद से मुनादी कराते हुए बलकार सिंह के घर की कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई और उसकी संपत्ति जब्त की गई। संवाद