पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tehsil Bar Association Election: Ramkumar became the President and Vijay became the General Secretary

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव : रामकुमार अध्यक्ष तो विजय बने महामंत्री

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar Association Election: Ramkumar became the President and Vijay became the General Secretary
मेंहदावल तहसील बार के चुने गए पदा​धिकारी-संवाद
मेंहदावल। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें रामकुमार यादव अध्यक्ष चुने गए, विजय मिश्र महामंत्री का चुनाव जीतने में सफल रहे। सूर्य प्रकाश दुबे को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार यादव व गोपाल राय आमने-सामने थे। रामकुमार यादव को 39 मत तो गोपाल राय को 32 मत प्राप्त हुए। सात मतों से रामकुमार यादव अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं महामंत्री पद के लिए विजय मिश्र व राजकुमार मिश्र आमने-सामने थे। विजय मिश्र को 38 मत तो राजकुमार मिश्र को 33 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

पांच मत से विजय मिश्र चुनाव जीतने में सफल रहे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर सूर्य प्रकाश दुबे को सात मतों से जीत मिली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक उपाध्याय, अकबर अली व अवेद्यनाथ पांडेय ने चुनाव लड़ा। अकबर अली व अवेद्यनाथ पांडेय को 26- 26 मत प्राप्त हुए। सहमति के आधार पर सिक्का उछालकर अकबर अली के पक्ष में जीत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि बार व बेंच के बीच में समन्वय बनाकर कार्य करना व अधिवक्ता हितों की लड़ाई लड़ना सर्वोपरि रहेगी। महामंत्री विजय मिश्र ने कहा कि संगठन को मजबूत करना, लोगों को न्याय दिलाना यह प्राथमिकता रहेगी। विजयी पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed