सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An old age home is being constructed in Kermua at a cost of 1.20 crore, providing support to destitute elderly people.

Kushinagar News: केरमुआ में 1.20 करोड़ से बन रहा वृद्धाश्रम, निराश्रित बुजुर्गों को मिलेगा सहारा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
An old age home is being constructed in Kermua at a cost of 1.20 crore, providing support to destitute elderly people.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूर पर केरमुआ में वृद्धाश्रम का निर्माण शुरू हो गया है। इसको आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके बनने से निराश्रित बुजुर्गों को आशियाना मिल जाएगा और उनकी समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
Trending Videos

डीएम आलोक कुमार की पहल पर वृद्धाश्रम के निर्माण के लिए पहल की गई थी। इसके लिए एक करोड़ 20 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसकी शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके लिए जनपद मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर खलीलाबाद धनघटा मार्ग के केरमुआ में जमीन चिह्नित की गई है। इसके साथ ही करीब .270 हेक्टेयर जमीन वृद्धाश्रम के लिए खतौनी में दर्ज कराई गई है। वर्तमान में तेजी से कार्य कराया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस वृद्धाश्रम में हाईटेक व्यवस्था होगी और बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
अभी सियरासांथा में किराए के भवन में संचालित हो रहा वृद्धाश्रम
जिले के सियरासांथा में पूर्व में वृद्धाश्रम किराए के भवन में संचालित हो रहा है, लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव है। इसके कारण यहां रहने वाले बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने और वृद्धाश्रम को खुद का हाईटेक भवन उपलब्ध कराने के लिए केरमुआ में वृद्धाश्रम का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। यहां 75 वृद्धजनों के रहने आदि की व्यवस्था की जाएगी। इससे वृद्धजनों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
0
जनपद मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर खलीलाबाद- धनघटा मार्ग पर केरमुआ में वृद्धाश्रम का निर्माण शुरू कराया गया है। कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। इसके बाद सियरासांथा में रहने वाले बुजर्गों को यहां शिफ्ट करा दिया जाएगा।

-आलोक कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed