सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attack with sharp weapon in an argument over filling petrol

Kushinagar News: पेट्रोल भराने को लेकर कहासुनी में धारदार हथियार से हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Attack with sharp weapon in an argument over filling petrol
घायल अजीत कुमार।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पंप पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे पेट्रोल भराने को लेकर दो बाइक सवारों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। युवक पर दूसरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों को आते देख आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव बरसैना के 20 वर्षीय अजीत कुमार और बैरिया के 21 वर्षीय गोलू गौतम एक ही बाइक से पेट्रोल भरवाने अहिरौली बाजार गए थे। वहां लाइन में आगे पीछे होने को लेकर एक बाइक पर सवार दो युवकों से कहासुनी हो गई। दोनों अज्ञात युवकों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए मारा पीटा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर बैठे गोलू गौतम को हल्की चोटें आईं। विवाद देख वहां आसपास के लोगों का आते देख हमला करने वाले युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर आई अहिरौली बाजार पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने घायल अजीत कुमार को देवतहा सीएचसी भेजवाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। उधर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनकी पहचान के लिए पुलिस घायल अजीत कुमार का इंतजार कर रही है। इस संबंध में अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि पेट्रोल भराने की बात को लेकर यह घटना घटी है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल अजीत कुमार के आते ही पहचान कर लिया जाएगा। और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed