सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies after being hit by a bike

Kushinagar News: बाइक की चपेट में आई महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a bike
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के करमैनी-उजारनाथ मार्ग पर बुधवार शाम बाइक की चपेट में आने से घायल 55 वर्षीय महिला की कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए उनके पति को विदेश से बुलाया जा रहा है। सपही खुर्द निवासी जुलेखा खातून (55) बुधवार की शाम घर के पास आम के बगीचे में गई थीं। रात करीब सात बजे घर जा रहीं थी। करमैनी-उजारनाथ मार्ग पर जुलेखा किसी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों ने विधिक कार्रवाई से इन्कार कर दिया। परिजन उनके शव को दरवाजे पर रखे हैं। अंतिम संस्कार के लिए जुलेखा के पति कयामुद्दीन का विदेश से लौटने का इंतजार कर रहे हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed