{"_id":"69f3c24e719693f7020e2b1f","slug":"drain-construction-work-is-incomplete-rainwater-reaches-the-stairs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158986-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाली निर्माण का काम अधूरा, सीढ़ी तक चढ़ा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाली निर्माण का काम अधूरा, सीढ़ी तक चढ़ा बारिश का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 01 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे के सुभाष नगर में सड़क पर भरा बारिश का पानी में फसी स्कूटी गाड़ी।स्रोत-सोशल मीडि
विज्ञापन
कप्तानगंज। सुभाषनगर मोहल्ले में बुधवार की शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। लोगों के घरों की सीढि़यों तक पानी चढ़ गया। इसकी वजह नाली का निर्माण कार्य अधूरा होना है।
पडरौना से कप्तानगंज जाने वाली एनएच-730 की चौड़ाई, नाली निर्माण और ओवरब्रिज निर्माण का काम वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। इसके तहत एनएच की चौड़ाई और रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर चालू भी कर दिया गया लेकिन सुभाष नगर मोहल्ले से लेकर सुभाष चौक तक सड़क चौड़ीकरण और नाली का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। इससे बुधवार को हुई बारिश सड़क पर पानी भर गया। इसके चलते बृहस्पतिवार को राहगीर व वाहन चालक रास्ता बदलकर मंगल बाजार होते हुए आजाद चौक,चांदनी चौक का फेरा लगाकर सुभाष चौक पहुंचे। गोलू मिश्रा, डॉ. उपेंद्र सिंह, आर के मिश्रा, मुकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, विनोद गोविंद राव, भोला वर्मा, रामप्रीत मद्धेशिया, मोनू सिंह, डॉ. दीप तिवारी, मुलायम खरवार, अशोक चौरसिया, दिवाकर पांडेय, मिथिलेश मिश्रा का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही और एनएच के अधिकारियों के गैर जिम्मेदार रवैए के चलते वर्षों से लोग जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार कोई कार्रवाई अब तक नहीं किए हैं ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल जाए।
0
बारिश से किसानों के चेहरे खिले
उजारनाथ। चिलचिलाती धूप व लू के थपेडों के बीच खेतों की नमी चली गई थी, किसान पंपिंग मशीन चलाकर फसलों की सिंचाई कर रहे थे। लेकिन बुधवार को अचानक से मौसम ने करवट ली तो उन्हें राहत मिली। किसानों का कहना है बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गई है।
क्षेत्र के सेंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, करमैनी, जवार भैसहा, देवरिया वृत, अमरवा बुजुर्ग, सपही बुजुर्ग, गगलवा, धारमठिया, तारविशुनपुर, पकड़ी गोसाई, लोहलंगड़ी मठिया, भेलया व चंद्रौटा समेत कई गांवों में बारिश से किसान खुश दिखे। सेंदुरिया बुजुर्ग निवासी पारस ने बताया कि बारिश से मूंग, मक्का, भिंडी व उड़द जैसी फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। मोगलपुरा निवासी किसान रफीक अली ने कहा कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश से खेतों में नमी से फसलों की पैदावार बढ़गी।
0
गर्मी से मिली लोगों को राहत
पटहेरवा। हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे किसानों को भी फसलों की सिंचाई करने से कुछ दिन के लिए मोहलत मिल गई है।
किसानों को हुई बारिश से गन्ने की फसल की सिंचाई करने से कुछ समय के लिए राहत मिल गई है। जैनेंद्र राय, ब्रजेश पांडेय, प्रभु तिवारी,सुदर्शन चौरसिया, विश्वनाथ यादव ,इनूस खान ने कहा कि बारिश से तेज धूप से राहत मिलने के साथ ही खेती के लिए लाभदायक साबित हुई है। संवाद
Trending Videos