सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vehicles will not run on Kushinagar main road

Kushinagar News: कुशीनगर मुख्य मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not run on Kushinagar main road
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर के बरमी मंदिर में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा समारोह में दानों डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के चलते पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने कुशीनगर में रूट डायवर्जन लागू किया है।
Trending Videos

एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि डिप्टी सीएम का मुख्य कार्यक्रम कुशीनगर में है। वहां पर्यटक भी आते हैं। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान कुशीनगर आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए वीआईपी कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने के एक घंटे बाद तक कुशीनगर के मुख्य मार्ग पर रूट डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुशीनगर के मुख्य मार्ग पर सभी तरह के वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा। पर्यटक केवल पैदल भ्रमण कर सकेंगे। लोगों को वाहन पार्क करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बुद्धा पार्क और लीलावती स्टेडियम में पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed