फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bardhni-Deoghar Shravani Mela Special Train to run on a new timetable.

Kushinagar News: नई समय सारिणी से चलेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला विशेष ट्रेन

Sat, 01 Aug 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bardhni-Deoghar Shravani Mela Special Train to run on a new timetable.
पडरौना/कप्तानगंज। रेल प्रशासन ने कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर संचालित बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला विशेष ट्रेन की समय सारिणी में संशोधन किया है। अब यह विशेष ट्रेन रेलवे की तरफ से बदले गए समय सारणी के अनुसार संचालित होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 31 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़नी से 15:20 बजे प्रस्थान कर शोहरतगढ़ से 16:10 बजे, सिद्धार्थनगर से 16:29 बजे, आनंदनगर से 16:54 बजे, गोरखपुर से 17:50 बजे, कप्तानगंज से 18:47 बजे, रामकोला से 19:12 बजे, पडरौना से 19:30 बजे, दुदही से 19:47 बजे, तमकुही रोड से 20:00 बजे चल कर थावे, गोपालगंज, रतन सराय, दिघवा दुबौली, मशरख, मढ़ौरा, खैरा होते हुए दूसरे दिन छपरा ग्रामीण से 00.25 बजे खुलेगी। इसी तरह दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, बेगुसराय, साहिबपुर कमाल, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर, बरहट से 10:05 बजे चलाकर बांका से 12:55 बजे छूटकर देवघर 15.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed