{"_id":"6a7b90af29915e92200ab623","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-in-room-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-165566-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Wed, 12 Aug 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उजारनाथ। तुर्कपट्टी क्षेत्र के खलवापट्टी गांव में सोमवार शाम विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खलवापट्टी गांव निवासी प्रदीप यादव की 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका यादव का शव सोमवार शाम उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिजन सन्न रह गए। घटना की सूचना मंगलवार सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। तमकुही के नायब तहसीलदार राजेश कुमार भारती ने भी घटना की जानकारी ली। उधर, मृतका के मायके वालों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। मृतका की दो वर्षीय पुत्री को मायके वाले अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद