फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man battling for life at medical college; has not regained consciousness.

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में जिंदगी के लिए जूझ रहा युवक, नहीं आया होश

Wed, 12 Aug 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Young man battling for life at medical college; has not regained consciousness.
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पडरौन-मड़ूड़ही गांव के बिरती टोला में सोमवार रात लोहे की रॉड और चाकू से अधमरा कर पुलिया के नीचे फेंके गए सपहा के 19 वर्षीय संदेश बैठा की हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज में मौत से जूझ रहा है। उसे होश नहीं आया है। चार युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के सपहा का संदेश बैठा (19) अपने नाना के घर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पडरौन मडूड़ही बिरती टोला में रहकर पढ़ाई करता है। सोमवार शाम को वह घर से निकला था। आरोप है कि कुछ लोग उसे बुलाकर गांव की पुलिया के पास ले गए। वहां लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर उसे पुलिया के नीचे फेंककर भाग गए।
विज्ञापन

शौच के लिए गई महिलाओं ने युवक को खून से लथपथ देख शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे मामा नथू बैठा उसे सीएचसी दुदही ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां से भी स्थिति गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, युवक की जीभ का कुछ हिस्सा कट गया है और जबड़ा भी टूट गया है। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। युवक को बार-बार झटके आ रहे हैं। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद विशुनपुरा पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस को हमले के कारण और आरोपियों के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर भी नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवादन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed