{"_id":"6a7b908734362b4bae0d19dd","slug":"crackdown-action-taken-against-35-vehicles-bikes-seized-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-165594-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा : 35 वाहनों पर कार्रवाई, बाइक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा : 35 वाहनों पर कार्रवाई, बाइक सीज
Wed, 12 Aug 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपहा (कुशीनगर)। बुद्ध मंदिर मार्ग पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर प्रकाशित खबर का मंगलवार को असर दिखा। यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बुद्ध मंदिर मार्ग स्थित गेट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।
करीब 300 वाहनों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 दोपहिया और तीन चारपहिया वाहनों के चालान किए गए। एक बाइक सीज कर दी गई। छह बुलेट बाइक में माॅडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज करने पर कार्रवाई की गई। अभियान में करीब 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कुशीनगर पर्यटन स्थल और एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार को यातायात निरीक्षक अश्वनी राय और कुशीनगर चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय के नेतृत्व में हुई चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज करने वाले दोपहिया वाहनों पर विशेष नजर रही। पुलिस टीम ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की। नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, वैध नंबर प्लेट लगवाने और वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल होने के कारण बुद्ध मंदिर मार्ग पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में तेज रफ्तार, माॅडिफाइड साइलेंसर और यातायात नियमों की अनदेखी हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय नियमित गश्त, स्पीड चेकिंग और वाहन जांच जारी रहने से तेज रफ्तार वाहन चालकों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने बताया कि वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।