{"_id":"6a67c4f5633bad5a37075ebc","slug":"cdo-made-strategy-to-increase-hpv-vaccination-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-164637-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एचपीवी टीकाकरण बढ़ाने को सीडीओ ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एचपीवी टीकाकरण बढ़ाने को सीडीओ ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। विकास भवन सभागार में सोमवार को सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विद्यालयों के प्राचार्यों को टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अधीन विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने एचपीवी टीकाकरण को लेकर छात्राओं और अभिभावकों के बीच फैली भ्रांतियों एवं गलत धारणाओं को दूर करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए इसके प्रति सही और वैज्ञानिक जानकारी लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है।
सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ विद्यालय स्तर पर व्यापक जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक बैठक, जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सत्र तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनसंपर्क अभियान चलाकर टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल बनाया जाए। बैठक में जेएसआई के जोनल कोऑर्डिनेटर संदीप श्रीवास्तव, संजय दत्ता, एआरओ अजय कुमार तथा डीवीएसएम विनोद कुमार ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के लिए अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।