{"_id":"696001ca84aa41b0400bace3","slug":"demand-to-prevent-accidents-caused-by-trolleys-loaded-with-sugarcane-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152303-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना लदे ट्रालियों से होने वाली दुर्घटनाएं रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना लदे ट्रालियों से होने वाली दुर्घटनाएं रोकने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन कप्तानगंज एसडीएम को सौंपा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने गन्न लदे ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने, अवैध गन्ना लदे ट्राली का संचालन बंद करने और मृतक आनंद के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा की अगुवाई में तहसील पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिपराइच चीनी मिल द्वारा गन्ने की आपूर्ति के लिए बिना परमिट के ट्राॅलियों का प्रयोग किया जा रहा है। इन ट्रैक्टरों को संचालित करने वाले अधिकांश चालक नाबालिक हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चीनी लेकर जा रहे गन्ना लदे सभी ट्रालियों पर क्षमता से अधिक गन्ना लदा होता है, जिसकी वजह से हर दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ओवरलोड गन्ना लदे ट्रॉला की चपेट में आने से बीते छह जनवरी को कप्तानगंज कस्बा निवासी आनंद दुबे गंभी रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पाल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मृतक के परिजनों को चीनी मिल से 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने और संचालित अवैध ट्रालियों का संचालन बंद कराने की मांग की।
इस दौरान राधेश्याम पासवान, रमेश मोदनवाल, विनोद गुप्ता, आनंद कुमार रौनियार, रविंद्र गौड़, शालू जायसवाल, भोला साहनी, मनोज मिश्रा, अजय गुप्ता, अलहम अली आदि मौजूद रहे।
Trending Videos