सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elder Brother Dies of Electrocution on the Day of Younger Brother's Wedding

खुशी बदल गई मातम में: छोटे भाई की शादी वाले दिन करंट से बड़े भाई की मौत, बिजली निगम को दिया था पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 29 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
सार

ढोलहा मुसहरी निवासी 38 वर्षीय तौकीर आलम शनिवार की सुबह छत पर दातून कर रहे थे। उसी दौरान छत पर बंदर आ गया। बंदर उनकी तरफ बढ़ा तो वे अपना बचाव करने के लिए पास रखे लोहे की राॅड लेकर बंदर को भगाने दौड़े। उसी दौरान लोहे की रॉड छत से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। तौकीर गंभीर रूप से झुलस गए।

Elder Brother Dies of Electrocution on the Day of Younger Brother's Wedding
मृतक तौकीर अंसारी की फाइल फोटो। - फोटो : Archive
विज्ञापन

विस्तार

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम ढोलहा मुसहरी गांव में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उन्हें कोटवा सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को ही उनके छोटे भाई की शादी थी। परिवार के लोग बरात जाने की तैयारी कर रहे थे।

Trending Videos


इसी बीच बड़े भाई की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ढोलहा मुसहरी निवासी 38 वर्षीय तौकीर आलम शनिवार की सुबह छत पर दातून कर रहे थे। उसी दौरान छत पर बंदर आ गया। बंदर उनकी तरफ बढ़ा तो वे अपना बचाव करने के लिए पास रखे लोहे की राॅड लेकर बंदर को भगाने दौड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान लोहे की रॉड छत से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। तौकीर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन उन्हें कोटावा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक तौकीर के छोटे भाई वासिफ की शनिवार को शादी थी।

शाम को उनकी बारात बिहार के बगहा जानी थी। उधर दोपहर में उनकी मौत हो गई। तौकीर के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मची है।

तार को हटाने के लिए बिजली निगम को दिया था पत्र
गांव के जाकिर हुसैन, मुफ्ती सहीद, आदम, इस्माइल आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव के घनी आबादी से गुजरने वाले नंगे हाईटेंशन तार से हर समय चिंगारी निकलती है। आज इतना बढ़ा हादसा हो गया है। इस हाईटेंशन बिजली के तार को हटाने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यदि समय रहते यह बिजली का तार हट गया होता तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं होता। इस संबंध में अवर अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि बिजली निगम की तरफ से मृतक परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। नंगे तार की जगह गांव में केबल लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed