सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emperor Ashoka's birth anniversary was celebrated at the Mahaparinirvana Temple.

Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में मनाई सम्राट अशोक की जयंती

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Emperor Ashoka's birth anniversary was celebrated at the Mahaparinirvana Temple.
महा परिनिर्वाण मंदिर में धम्मराजा प्रियदर्शी अशोक महान की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित
विज्ञापन
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में बृहस्पतिवार को धम्मराजा प्रियदर्शी सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। भंते नंदरतन के नेतृत्व में कुशीनगर भिक्षु संघ ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। उसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Trending Videos

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। भिक्षु संघ की ओर से विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। श्रद्धालुओं एवं भिक्षुओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके बताए गए धम्म मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, बौद्ध धम्म के प्रसार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि सम्राट अशोक ने हिंसा का मार्ग त्यागकर शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश पूरी दुनिया को दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में महात्मा बुद्ध की लेती प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया गया। सभी के कल्याण और विश्व शांति की कामना की गई। भंते अशोक, भंते चंद्रमणि, भंते रूपाली आदि भिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed