फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Family members performed the last rites amidst grief and anger.

Kushinagar News: गम और गुस्से के बीच घरवालों ने किया अंतिम संस्कार

Tue, 04 Aug 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Family members performed the last rites amidst grief and anger.
चखनीखास गांव में आदर्श के दरवाजे पर जुटी भीड़ और कार्रवाई की मांग करते कांग्रेस नेता अजय कुमार
डिबनी बंजरवा। घर से बुलाकर छात्र की चाकू घोंपकर हत्या के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण है। पोसस्मार्टम के बाद शव लाया गया तो घर वालों ने पहले दाह संस्कार करने से मना कर दिया। बाद में गम और गुस्से के बीच अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस से बहस भी हुई। मामला बढ़ता देख देर रात एएसपी सिद्धार्थ वर्मा पहुंचे और परिजनों से बात कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजन मान गए और पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को गम और गुस्से के बीच शव का दाह संस्कार किया। सतर्कता के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनीखास के 14 वर्षीय आदर्श चौहान को साजिश के तहत घर से बुलाकर शनिवार की रात गांव के बाहर चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने ने इस मामले में गांव के ही प्रदीप मिश्रा, सागर, ऋतिक, रोहित, राजा अपने चार अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही प्रदीप मिश्रा, सागर, ऋतिक मिश्रा, राजा और उनके साथी आदर्श को विद्यालय जाने और लौटने के समय परेशान करते थे और जबरन रुपये की मांग करते थे। बैग में रखा खाने का सामान छीन लेते थे। मना करने पर आदर्श से आरोपियों का विवाद भी होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात आरोपियों ने आदर्श को पड़ोस के तीन युवकों के माध्यम से तमकुहीराज-तरया रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप घटना को अंजाम दिए। रविवार की शाम को आदर्श का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजन व गांव के नाराज लोग शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिए और प्रदर्शन करने लगे।

शांत कराने का पुलिस ने प्रयास किया तो बहस हो गई। इसके बाद पुलिस वहां से हट गई। घर वालों ने दरवाजे पर शव रख दिया। वे आरोपियों का एनकाउंटर, मुआवजा समेत पांच मांगों को पूरा करने और एसपी के बुलाने पर अड़े रहे। बात नहीं बनने पर देर रात एएसपी सिद्धार्थ वर्मा पहुंचे और आदर्श के परिजनों से करीब एक घंटे तक वार्ता कर समझाया। परिजन दाह संस्कार करने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed