{"_id":"6a70fde4b87f77f3db0562bb","slug":"road-blocked-with-female-students-body-cremation-held-after-assurance-of-action-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-165013-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छात्रा का शव रखकर जाम की सड़क, कार्रवाई के आश्वासन पर दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छात्रा का शव रखकर जाम की सड़क, कार्रवाई के आश्वासन पर दाह संस्कार
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव को रखकर किन्नर पट्टी माघी कोठिलवा सड़क को जाम किए परिजनों को समझातीं पुलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र की दसवीं की छात्रा की मौत को हत्या बताते हुए गांव वालों ने सोमवार को सुबह छह बजे किन्नर पट्टी चौराहे से माधी कोठिलवा जाने वाले मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। परिवार और गांव के लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर आई पुलिस सड़क जाम खत्म कराने का प्रयास करने लगी। इस दौरान नाराज लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। लोगों का तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। 9:30 बजे पहुंचे पडरौना सीओ राकेश प्रताप सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद परिवार के लोग शव को दाह संस्कार के लिए ले गए। गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय दसवीं का छात्रा तीन दिन पूर्व घर से लापता हो गई थी। रविवार को सुबह उसका शव किन्नर पट्टी के कुड़वा नाला के पास पूर्व सांसद के लीची के बगीचे में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को रविवार शाम दरवाजे पर लाया गया। रात होने से घर वालों ने दाह संस्कार करने से मना कर दिया।
सोमवार सुबह गांव वालों के साथ परिवार वाले ट्रैक्टर-ट्राली से शव लेकर किन्नर पट्टी चौराहे से माघी कोठिलवा गांव जाने वाले मार्ग पर जुड़वनिया नाले के पास पुलिया पर पहुंचे। पुलिया के पास शव रखकर यातायात ठप कर दिया। वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। लोग मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। परिवार वालों का आरोप है कि छात्रा की हत्या कर शव को पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। जटहा और पडरौना कोतवाली पुलिस ने जाम खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। बाद में सीओ राकेश प्रताप सिंह पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम खत्म कर दी।
विज्ञापन
-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो युवक छात्रा से बात करता था, उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घर वालों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। लोगों का समझाकर जाम खत्म कराया गया। -राकेश प्रताप सिंह, सीओ पडरौना
-
चार घंटे जाम से राहगीर रहे परेशान
सड़क जाम के कारण किन्नर पट्टी–माघी कोठिलवा मार्ग पर करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास करता रहा। सीओ की पहल पर चार घंटे बाद 10 बजे जाम समाप्त हुआ और यातायात दोबारा सामान्य हो सका। यह सड़क मुख्य सड़क से कटकर बिहार चली जाती है।