{"_id":"6a71079d9bb98df3cc004fd6","slug":"the-district-magistrate-held-a-meeting-and-issued-instructions-to-organize-rallies-morning-processions-cultural-programs-and-essay-painting-and-speech-competitions-kushinagar-news-c-7-gkp1038-1407204-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रोटोकॉल के साथ सरकारी संस्थाओं के भवनों पर करें झंडारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रोटोकॉल के साथ सरकारी संस्थाओं के भवनों पर करें झंडारोहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने बैठक कर रैली, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं कराने के दिए निर्देश
गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग एवं प्रदर्शन में फ्लैग कोड का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। साथ ही स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार कर लें।
डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, भव्य एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के अनुरूप आयोजित किया जाए। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों एवं अन्य सरकारी भवनों पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश दिए। कहा कि प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि, पौधरोपण, रक्तदान शिविर आयोजित कराएं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक यातायात, सिटी मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।