{"_id":"6a70ff14ccd4d9349709987d","slug":"the-rivers-water-level-began-to-rise-after-the-rain-incomplete-flood-protection-works-could-not-be-finished-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-165040-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बारिश के बाद नदी का बढ़ने लगा जलस्तर बाढ़ से बचाव के अधूरे कार्य नहीं हो सके पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बारिश के बाद नदी का बढ़ने लगा जलस्तर बाढ़ से बचाव के अधूरे कार्य नहीं हो सके पूरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। सेवरही मे सोमवार को हुई भारी बारिश व नारायणी ( गंडक) नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच तटवर्ती गांव वालों की चिंता बढ़ने लगी है। बंधे पर चल रहे बचाव कार्य अब तक पूरा नहीं किया जा सका है।
उधर बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार को बाढ़ खंड के एक्सईएन ने मातहतों के साथ नरवाजोत बंधे का निरीक्षण किया। बचाव के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की। एक्सईएन ने जेई को बाकी कार्यों को भी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा डिस्चार्ज पर विशेष नजर रखने और सभी तटबंधों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिया।
सोमवार को हुई बारिश और नदी बढ़ते जलस्तर को लेकर विभाग एक बार फिर चौकन्ना हो गया है, इसी क्रम में बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह ने बाढ़ खंड सेवरही के एसडीओ दीपरतन सिंह सहित अन्य अभियंताओं के साथ बारिश के बीच नरवाजोत बांध का जायजा लिया और पूरा हो चुके परियोजना के साथ नरवाजोत में किमी 1.700 पर ठोकर पुनर्स्थापना कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एक्सईएन महेश कुमार सिंह ने कहा कि मौसम को देखते हुए कार्यों को जल्द पूरा कराया जाना चाहिए। उन्होंने अभियंताओं को सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील तटबंधों पर विशेष चौकसी बरतने की भी हिदायत दी।