सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against five for cutting wire from disputed land

Kushinagar News: विवादित भूमि से तार काटने के मामले में पांच पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
FIR against five for cutting wire from disputed land
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के बिसौवा गांव में विवादित भूमि से तार काट लेने के मामले में मेंहदावल पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

मेंहदावल थाना क्षेत्र के बिसौवा गांव निवासी रमेशकांत पांडेय ने तहरीर में बताया कि उन्हें वर्ष 2015 में गाटा संख्या 439 की भूमि विनिमय के रूप में मिली थी। इसमें बोरिंग, बांस की खूंटी और आम व कटहल के पेड़ मौजूद हैं। विपक्षी राजकुमार, योगिंदर व उनके परिवार के सदस्यों पर गाटा संख्या 439 पर कब्जा करने के लिए कई प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन वाद न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण कोई परिवर्तन नहीं हो सका।
आरोप है कि जुलाई 2025 में विपक्षी जबरन तार काट लिए, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। बीते शनिवार को उन्होंने देखा कि योगिंदर, राजकुमार, सितावी देवी व पप्पू, गुड्डू लाठी-डंडे के साथ गोलबंद होकर तार काट रहे थे। रोकने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और खेत में घेरे गए तार को काटकर नुकसान पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed