सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Impact of Western Disturbance Subsides... Temperatures to Rise Now

Kushinagar News: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त...अब बढ़ेगा तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Impact of Western Disturbance Subsides... Temperatures to Rise Now
विज्ञापन
पडरौना। करीब एक सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को आसमान में बादल छाने के साथ हल्की हवा चली। इसके कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम करीब तीन बजे के बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन रविवार को सुबह से शाम तक धूप-छांव का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह के दौरान तापमान 7 में 10 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है। तापमान में वृद्धि होने से मौसम शुष्क हो जाएगा।
Trending Videos

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि प्रदेश से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते जिले के मौसम में तेजी से बदलाव दिखा है। शनिवार को जिले में दिन भर बादल छाए रहने के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। इससे अब मौसम साफ होगा, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार के बाद दिन के अधिकतम तापमान में आगामी पांच से छह दिनों में सात से 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे आ जाएगा। इससे नमी की प्रचुरता एवं वायुमंडलीय स्थिरता बनी रहेगी। इसके चलते सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध की स्थितियां बन सकती हैं, लेकिन यह धुंध सूर्योदय के साथ ही छंट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed