सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In Deoria, unruly individuals launched a life-threatening attack on a Lekhpal who had gone to survey land.

Deoria News: पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल को मनबढ़ों ने जड़ा थप्पड़...किया जानलेवा हमला, पुलिस ने 2 को उठाया

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Sun, 14 Jun 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द गांव में रविवार को शिकायत पर पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल ओमप्रकाश मौर्या पर प्रापर्टी डीलर ने जानलेवा हमला करा दिया। आरोप है कि भूमि बैनामा के बाद कब्जा न देने की शिकायत पर लेखपाल पैमाइश करने गए थे, प्रापर्टी डीलर ने मना किया और लोगों को बुलाकर हमला करवा दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

In Deoria, unruly individuals launched a life-threatening attack on a Lekhpal who had gone to survey land.
लेखपाल को घेरकर हमला करने का फोटो वायरल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द गांव में शिकायत पर पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल ओमप्रकाश मौर्या पर प्रापर्टी डीलर ने जानलेवा हमला करा दिया। आरोप है कि प्रापर्टी डीलर पैमाइश करने से मना कर रहा था, नहीं मानने पर हमला करा दिया। मौके पर तहसीलदार अलका सिंह और नायब तहसीलदार गोपालजी पहुंचे थे। पुलिस ने दो को उठाया है।



खुखुंदू क्षेत्र के मुसैला खुर्द निवासी मीना देवी ने तहसील पर शिकायत की थी कि प्रापर्टी डीलर भूमि बैनामा करने के बाद कब्जा नहीं दे रहा है। शिकायत पर रविवार को दिन में करीब 11:00 बजे क्षेत्रीय लेखपाल ओमप्रकाश मौर्या पहुंचे थे। वह पैमाइश करने की तैयारी में थे तभी प्रापर्टी डीलर ने कुछ लोगों को बुलाकर उनपर हमला करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अफरातफरी मच गई। आरोप है कि मनबढ़ो ने लेखपाल को बुरी तरह से मारा-पीटा है। बीच-बचाव करने पर महिलाओं से भी बदसलूकी की गई है। घटना के बाद मौके पर तहसीलदार अलका सिंह और नायब तहसीलदार गोपालजी सहित अन्य राजस्वकर्मी पहुंचे थे।

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शिकायती पत्र मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed