{"_id":"6a7db6a751ad41011708f424","slug":"lover-brutally-beaten-up-after-arriving-to-meet-girlfriend-in-kushinagar-fir-against-two-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की बेरहमी से पिटाई, हाथ-पैर बांधकर पीटा- BRD में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की बेरहमी से पिटाई, हाथ-पैर बांधकर पीटा- BRD में भर्ती
Thu, 13 Aug 2026 05:51 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:51 PM IST
सार
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव निवासी दुर्गेश बीन सोमवार की रात अपने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में पहुंचा था। घायल प्रेमी के परिजन का आरोप है कि एक युवती के माध्यम से फोन कर उसे बुलाया गया और वहां पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
युवक की बांधकर पिटाई की गई
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर उपजे विवाद में एक प्रेमी का हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल प्रेमी का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस इस मामले में युवती के पिता समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव निवासी दुर्गेश बीन सोमवार की रात अपने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में पहुंचा था। घायल प्रेमी के परिजन का आरोप है कि एक युवती के माध्यम से फोन कर उसे बुलाया गया और वहां पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए।
विज्ञापन
इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर घायल के भाई राजकुमार गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचा। दुर्गेश का हाथ पैर खोलकर उसे सीएचसी तुर्कहा लेकर पहुंचा जहां प्राथमिकी इलाज के बाद घायल को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जहां इलाज के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गांव वालों ने बताया कि दुर्गेश का एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था और दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मिलना-जुलना होता था।

बताया जा रहा है कि युवती के परिजन को इसकी जानकारी होने पर उसकी शादी तय कर दी है इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत बंद नहीं होना विवाद का वजह माना जा रहा है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
एक वीडियो में युवक को बेरहमी से कुछ लोग पिटाई करते हुए दिख रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वह घायल अवस्था में जमीन पर अचेत पड़ा दिखाई दे रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। हनुमानगंज थानाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि घायल युवक के भाई की तहरीर पर युवती के युवती के पिता राजकुमार और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। मामले की विस्तार से जांच किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।