सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   LPG Shortage Persists... Wait for Commercial Cylinders Also Lengthens

Kushinagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार...काॅमर्शियल का भी बढ़ा इंतजार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
LPG Shortage Persists... Wait for Commercial Cylinders Also Lengthens
मेंहदावल में गैस के लिए जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद बेपटरी हुई रसोई गैस की व्यवस्था अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। स्थिति यह है कि कुछ जगहों पर तो स्थिति सामान्य हो रही है, लेकिन जिले के ज्यादातर हिस्सों में समस्या बरकरार है। वहीं कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से होटल व रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। उनके लिए प्रतिष्ठान चलाना मुश्किल हो रहा है। दूसरी ओर विभाग ने कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में समय लगने की बात कही है।
Trending Videos


शहर के समय माता मंदिर रोड स्थित एक एजेंसी पर तिघरा से आए रामबरन ने बताया कि पांच दिन से गैस के लिए परेशान हैं, अभी तक नहीं मिल सकी है। आज बड़ी उम्मीद से आए थे कि सिलिंडर मिल जाएगा, परंतु खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मीरगंज के महबूब ने बताया कि एजेंसी पर आए थे कि गैस मिल जाएगी, लेकिन यहां आने पर पता चला कि पहले केवाईसी करानी पड़ेगी तब सिलिंडर मिलेगा। पहले ऐसा नहीं था, अब हम घर जा रहे हैं, क्योंकि केवाईसी भी बाद में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नवीन मंडी रोड पंकज और विधियानी के सुनील ने बताया कि एक तो गैस की दिक्कत है, दूसरे एजेंसी पर आने पर पता चल रहा है कि पहले बुकिंग करानी पड़ेगी, तक गैस मिलेगी। वहीं बुकिंग के लिए नंबर मिल नहीं रहा है। इसका समाधान होना चाहिए।
दूसरी ओर कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से होटल व रेस्टोरेंट संचालक भी परेशान हैं। समय माता मंदिर रोड पर एक होटल व रेस्टोरेंट संचालक सुनील छापड़िया ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इस कारण नाश्ता बंद कर दिया गया है, केवल मिठाई बेची जा रही है। स्थिति बहुत विकट है, इसका समाधान होना चाहिए।
मेंहदावल बाईपास पर होटल चलाने वाले मोहम्मद अहमद ने बताया कि बड़ी मुश्किल से होटल चल रहा है। अभी भी स्थिति नहीं सुधरी है। बिचौलिए 1800-2200 में सिलिंडर दे रहे हैं। धनघटा रोड पर फास्टफूड का ठेला लगाने वाले विनोद ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति जल्द शुरू होनी चाहिए, दुकान चलाना कठिन हो रहा है।
बता दें कि खाड़ी देशों में जारी युद्ध के बीच सरकार ने 12 से मार्च कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति फिर से शुरू करने का आदेश दिया था, लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर ऐसा संभव नहीं हो सका है। यह सिलिंडर होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को दिए जाने थे। इसी तरह रसोई गैस की दिक्कत बरकरार है। धर्मसिंहवा, धनघटा और महुली क्षेत्र में आपूर्ति सुधरने से स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है, लेकिन अभी भी मेंहदवल, सेमरियावां, बखिरा, मगहर, दुबौली सहित कई इलाकों में उपभोक्ता परेशान हैं।
----------------
कोट,
कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति अभी नहीं की जा रही है। इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश भी नहीं आया है। रसोई गैस की आपूर्ति जारी है।
-राजीव कुमार, जिलापूर्ति, अधिकारी
-----------------
मेंहदावल में वितरण के लिए गांवों में भेजा गया सिलिंडर
मेहदावल। कस्बा स्थित शिवांशु गैस सर्विस पर मंगलवार को 1338 सिलिंडर वितरण के लिए पहुंचा। एजेंसी पर चार दिनों की अपेक्षा आज भीड़ थोड़ी कम नजर आई। फिर भी पांच से छह सौ लोगों की भीड़ मौजद रही। अलग-अलग वाहनों में गैस सिलिंडर लादकर क्षेत्र में वितरण के लिए भेजा गया। वहीं एजेंसी कर्मचारी उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार सिलिंडर की डिलीवरी कराते नजर आए। गैस एजेंसी के प्रबंधक रामकेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को गैस सिलिंडर एजेंसी पर नहीं आया था, लेकिन मंगलवार को 1338 सिलिंडर लेकर वहां पहुंचा। उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस दी गई।
---------------
ईद पर गैस की किल्लत से रोजेदार परेशान
मगहर। रमजान का महीना खत्म होने को है। अब दो दिनों के बाद ईद का पर्व आएगा। ऐसे में रसोई गैस की समस्या ईद के पर्व को फीका कर दिया है। गैस नहीं मिलने से ईद कैसे मनाई जाए अब यह यक्ष सवाल लोगों के सामने खड़ा हो गया है।



00000000000



ईद सिर पर आ गई है। गैस के लिए लंबी लाइन का इंतजार मन को दुखी कर रहा है। पहले आसानी से रसोई गैस मिल जाया करती थी, लेकिन अब दिक्कत है।

-सुहेल अहमद, मगहर


000000000

गैस तो आ रही है लेकिन मिलना बड़ा कठिन हो गया है। नियम व शर्तों ने गैस उपभोक्ताओं की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। नियम को सरल बनाने की आवश्यकता है।
-मोहम्मद अकरम अंसारी, मगहर




---------
ईद का पर्व है, गैस नहीं मिल पा रही है। केवाईसी कराकर गैस बुक करने पर नहीं हो पा रहा है। बिजी बताता है। कोई और व्यवस्था नहीं होने से ईद कैसे मनेगी, मन दुविधा में है।



- रियाज अहमद खान, मगहर
-----------


ईद का पर्व खुशी का मौका होता है। ऐसे में गैस की किल्लत को इस खुशी के पर्व को लगभग फीका कर दिया है। गैस तो जैसे तैसे बुक हो गयी है। अब कब मिलेगा पता नहीं। हालांकि गैस उपलब्ध है, परंतु अचानक नियम लग जाने से दिक्कत हो रही है। जल्द ही यह समस्या ठीक हो जाएगी।

- हाफिज जमील अहमद, मगहर

मेंहदावल में गैस के लिए जुटी भीड़। संवाद

मेंहदावल में गैस के लिए जुटी भीड़। संवाद

मेंहदावल में गैस के लिए जुटी भीड़। संवाद

मेंहदावल में गैस के लिए जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed