सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Middle-aged man injured in land dispute brawl dies during treatment.

Kushinagar News: जमीन के लिए मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in land dispute brawl dies during treatment.
बगहा खुर्द गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल राम अवध यादव की मौत के बाद दाह संस - फोटो : samvad
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बगहा खुर्द गांव में बीते दिनों जमीन विवाद में हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बगहा खुर्द के राम अवध यादव (55) का गांव के ही संवरु यादव से काफी लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। 25 मार्च को राम अवध खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी मनोज यादव, बृजेश यादव, चंदन यादव और संवरु की पत्नी ने उन्हें खेत में ही घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन घायल राम अवध को रामकोला सीएचसी ले गए थे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर व गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां बुधवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने हमले के बाद ही तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। बुधवार शाम जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, तो ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों का कहना था कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने परिजनों को काफी देर तक समझाया-बुझाया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। रात होने के कारण अब अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार की सुबह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed