फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Paravets and Pashu Mitras submitted a memorandum to the CDO.

Kushinagar News: पैरावेट व पशु मित्रों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Paravets and Pashu Mitras submitted a memorandum to the CDO.
पडरौना। पैरावेट/पशु मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को नियमित मानदेय, 20 लाख का बीमा व विभाग में रिक्त स्थानों पर समायोजन किए जाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनके मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल व जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार गुप्ता की अगुवाई में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पशुओं में कृत्रिम गर्भधान, प्राथमिक पशु चिकित्सा,टीकाकरण,बंध्याकरण आदि करने के बावजूद उन्हें जटिल सत्यापन प्रक्रिया के चलते नियमित मानदेय नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से पशु मित्रों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पिछले 20 वर्षों से विभाग में सभी पैरावेट काम कर रहे है, लेकिन अब तक शासन से लेकर विभाग तक उनके कार्यों का मूल्यांकन नहीं किया गया। इसके चलते नियमित मानदेय, जोखिम भरे कार्यों के बदले 20 लाख के बीमा की सुविधा व रिक्त स्थानों पर पैरावेट/पशु मित्र को समायोजित तक नहीं किया गया। इस मौके पर आकाश राय, सुभाष तिवारी, मुन्ना यादव, हरेंद्र प्रजापति, राजाराम प्रसाद, राजकिशोर, रुपचंद प्रसाद, फिरोज अंसारी, रमेश गुप्ता, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम सिंह, राजेश यादव, महबूब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed