फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies after being hit by a bike; screams and wails fill the air.

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मची चीख-पुकार

Fri, 24 Jul 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a bike; screams and wails fill the air.
जौरा बाजार/जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के मधुरिया चौहान पट्टी के पास हाईवे पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


चौराखास क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी के प्रदीप कुशवाहा (45) बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक से जोकवा बाजार से घर घर जा रहे थे। मधुरिया चौहान पट्टी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक चालक कसया क्षेत्र के सबया निवासी इसहाक अंसारी (20) सड़क किनारे सीमेंट की कुर्सी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने इसहाक को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भिजवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहा उसका इलाज चल रहा है। प्रदीप की मौत की खबर घर वालों को मिली तो चीख-पुकार मच गई। प्रदीप की पत्नी रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। उनका एक पुत्र हिमांशु कुशवाहा (14) व एक पुत्री अर्पिता (10) है। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed