फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolve the issues faced by ex-servicemen.

Kushinagar News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का करें निस्तारण

Tue, 28 Jul 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Resolve the issues faced by ex-servicemen.
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सैनिक बंधु की बैठक हुई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय पूर्व सैनिक देश की शान हैं। उनके मान-सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। उनकी समस्याओं को अधिकारी प्राथमिकता पर निस्तारित करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी ने पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों से जुड़ी आठ शिकायतें रखीं, जिनमें न्यायालय में लंबित विवाद, भूमि पैमाइश और चकरोड निर्माण आदि से जुड़ी समस्याएं थीं। सीडीओ ने इन समस्याओं का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक का संचालन प्रकार नाथ तिवारी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम वैभव मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, सीओ सदर उमेश चन्द्र भट्ट, सूबेदार हरपिंद्र सिंह, कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पांडेय, हवलदार शारदा प्रसाद, राजेश कुमार गुप्त, धर्मशीला, जालंधर प्रसाद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed