{"_id":"69c0599befb001f51303e5b2","slug":"school-chalo-abhiyan-will-start-from-one-teachers-will-contact-from-door-to-door-kushinagar-news-c-209-1-kld1010-147901-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कूल चलो अभियान एक से, शिक्षक करेंगे घर-घर संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कूल चलो अभियान एक से, शिक्षक करेंगे घर-घर संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत होगी। शिक्षक और अन्य विभागीय अधिकारी डोर-टू-डोर संपर्क कर अभिभावकों से उनके पाल्यों के नजदीकी विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए जागरूक करेंगे।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1247 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें वर्तमान में लगभग एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल चलो अभियान में बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के लिए जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
अभियान को प्रभावी, सफल बनाने के लिए ब्लॉक और पंचायत स्तर पर ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुरुआत हो जाएगा। सत्र के पहले ही दिन से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत कर इसे व्यापक रूप से लागू किया जाएगा, ताकि नए बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। अभियान की सफलता की जिम्मेदारी शिक्षकों के साथ खंड शिक्षा अधिकारियों, अन्य विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई है। विद्यालय स्तर पर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी और घर-घर संपर्क करते हुए अभिभावकों को पाल्यों के नामांकन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
छह वर्ष तक की आयु पूरी कर चुके बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिलाने पर विशेष जोर रहेगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्कूल चलो अभियान को दो चरणों में संचालित किया जाएगा। पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। ताकि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। उन्होंने बताया शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाए और जिले में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
Trending Videos